1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, ड्रोन से की जा रही है निगरानी

निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, ड्रोन से की जा रही है निगरानी

अहमदाबाद में आज सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरु हो गई जो शाम तक चलेगी। रथ पर भगवान जगन्नाथ के अलावा उनकी बहन सुभद्रा और बलराम भी सवार होते हैं।

Ahmedabad Jagannath Rath Yatra- India TV Hindi
Ahmedabad Jagannath Rath Yatra

नई दिल्ली: अहमदाबाद में आज सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरु हो गई जो शाम तक चलेगी। सुबह सबसे पहले बगवान जगन्नाथ की आरती की गई फिर उन्हें रथ में स्थापित किया गया। रथ पर भगवान जगन्नाथ के अलावा उनकी बहन सुभद्रा और बलराम भी सवार होते हैं। भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा के पुख़्ता तज़ाम किए गए हैं और ड्रोन से निगरारी की जा रही है।

जगन्नाथ मंदिर में हुई मंगल आरती में शामिल होने के लिए सुबह करीब 4 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंचे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आरती की और आशीर्वाद लिया।

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा से अलग होती है अहमदाबाद की रथयात्रा

अहमदाबाद की रथयात्रा पुरी में होने वाली रथयात्रा से अलग होती है। पुरी की रथयात्रा जहां 9 दिन चलती है वहीं अहमदाबाद की रथयात्रा सिर्फ एक ही दिन चलती है। देर शाम भगवान का रथ लौटकर वापस मंदिर आ जाता है। अहमदाबाद की रथयात्रा करीब 18 किलोमीटर की होती है जबकि इस रथयात्रा का जुलूस करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबा होता है।

यात्रा में सबसे आगे 18 हाथी होते हैं, फिर 101 ट्रक होते हैं  जिन पर भारतीय संस्कृति की झांकियां होती हैं। उनके पीछे करीब 20 अखाड़े चलते हैं और इनके पीछे भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलराम के रथ होते हैं।

रथ यात्रा के दौरान किसी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी। इस साल पूरी रथयात्रा पर ड्रोन और डिजिटल मैपिंग से कंट्रोल रूम से ही नजर रखी जा रही है।

Latest India News