A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में पुलिस जीप ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, दुर्घटना के बाद पुलिसवाले हुए फरार

अहमदाबाद में पुलिस जीप ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, दुर्घटना के बाद पुलिसवाले हुए फरार

अहमदाबाद के हीरावाडी इलाके में बुधवार को भावनगर पुलिस की सूमो कार ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

police jeep- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अहमदाबाद में पुलिस जीप ने तीन वाहनों में मारी टक्करी, दुर्घटना के बाद पुलिसवाले हुए फरार

अहमदाबाद। अहमदाबाद के हीरावाडी इलाके में बुधवार को भावनगर पुलिस की सूमो कार ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की जीप से लोगों ने शराब की बोतलें बरामद की हैं।

शराब की बोतलें मिलने के बाद यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की जीप चला रहा पुलिसकर्मी नशे में रहा होगा, जिस वजह से ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस की जीप में चार पुलिस कर्मी मौजूद थे, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस की जीप किस प्रकार से लापरवाही से चलाई जा रही थी।

Latest India News