1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस ऑटो ड्राइवर ने 300 महिलाओं को बनाया एड्स का शिकार!

इस ऑटो ड्राइवर ने 300 महिलाओं को बनाया एड्स का शिकार!

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक ऑटो चालक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाओगे। सनकी ड्राइवर को जब पता चला कि उसे एड्स है तो उसने महिलाओं

इस ऑटो ड्राइवर ने 300...- India TV Hindi
इस ऑटो ड्राइवर ने 300 महिलाओं को बनाया एड्स का शिकार!

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक ऑटो चालक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाओगे। सनकी ड्राइवर को जब पता चला कि उसे एड्स है तो उसने महिलाओं से संबंध बनाना शुरू कर दिया और करीब 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाया। इसके चलते 300 महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव का शिकार हो गई।

यह सनसनीखेज खुलासा कर आरोपी ने पुलिस को भी चौंका दिया। वहीं, पुलिस ने महिलाओं के साथ खिलवाड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर मल्काजगिरि का रहने वाला है और उसने तीन शादियां की थी। लेकिन, उसकी हरकतों से परेशान होकर तीनों ही पत्नियां उससे अलग हो गई।

मेरव्या कार्ल नाम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उप्पल थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने इस मामले में ऑटो ड्राइवर सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी ड्राइवर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

वहीं, आरोपी ने एक और खुलासा कर पुलिस को भी चौंका दिया। उसने कहा कि जब कुछ महीने पहले उसे एड्स से पीडित होने का पता चला तो वह जानबूझ कर वेश्यालयों में जाने लगा।

इस दौरान उसने करीब 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध बनाए। इनमें कुछ घरेलू महिलाएं भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अगले स्लाइड्स में पढ़ें क्यों और कैसे होता है एड्स....

Latest India News