1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIIMS की छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या की

AIIMS की छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या की

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के महिला हॉस्टल में मेडिकल की छात्रा अपने कमरे में रविवार सुबह मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। AIIMS के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने यहां जारी

AIIMS की छात्रा ने हॉस्टल...- India TV Hindi
AIIMS की छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या की

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के महिला हॉस्टल में मेडिकल की छात्रा अपने कमरे में रविवार सुबह मृत पाई गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। AIIMS के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने यहां जारी बयान में कहा, "छात्रा खुशबू चौधरी का शव कैंपस के महिला छात्रावास में उनके कमरे में लटकता हुआ पाया गया। मृतक ने हाल ही में MBBS पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था।"

AIIMS प्रशासन ने प्राथमिक जांच में रैगिग की संभावना से इंकार किया है।

इस घटना की खबर छात्रावास की अन्य छात्राओं ने छात्रावास प्रशासन को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।

गुप्ता ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सुराग के लिए मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। हालांकि उसके कमरे से आत्महत्या का कोई पत्र नहीं मिला है।"

मृतक राजस्थान के बीकानेर की निवासी थी। उसने जुलाई में संस्थान में दाखिला लिया था।

Latest India News