1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब सनकी पायलट ने 200 लोगों की जान जोखिम में डाली

जब सनकी पायलट ने 200 लोगों की जान जोखिम में डाली

एक पायलट की सनक ने करीब 200 विमान यात्रियों की जान उस समय जोखिम में डाल दी थी जब वह विमान उड़ाते हुए हवा में कलाबाजी करने लगा।

Air India- India TV Hindi
Air India

नई दिल्ली : एक पायलट की सनक ने करीब 200 विमान यात्रियों की जान उस समय जोखिम में डाल दी थी जब वह विमान उड़ाते हुए हवा में कलाबाजी करने लगा। अप्रैल में एयर इंडिया से दिल्ली की पेरिस जानेवाले विमान यात्रियों को इस तरह के बेहद खतरनाक हालात का सामना करना पड़ा था। विमानन नियामक डीजीसीए इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। वहीं एयर इंडिया ने पायलट को विमान उड़ाने के काम से हटा लिया है। 

हवाई सुरक्षा की गंभीर चिंता पैदा करते हुए उड़ान का कमांडर बोइंग 787 को सुरक्षा स्तर के लिए तय उंचाई से अधिक उपर ले गया। सूत्रों ने बताया कि सह पायलट द्वारा इस घटना को दर्ज कराए जाने के शीघ्र बाद एयरइंडिया ने गंभीर उल्लंघन की जांच शुरू की। इस मामले की जांच नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) भी कर रहा है। 

उनके मुताबिक पायलट का व्यवहार कभी कभी सनकी जैसा हो जाता था और इससे पहले कुछ मौकों पर वह अवसाद में रहा था। यह घटना 28 अप्रैल की है। सूत्रों ने बताया कि पायलट को अभी तक विमान उड़ाने नहीं दिया जा रहा और उसे एक विस्तृत मनोवैज्ञानिक आकलन कराने को कहा गया है। 

Latest India News