1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया: आपात स्थिति में विमान को गया में उतारा गया

एयर इंडिया: आपात स्थिति में विमान को गया में उतारा गया

नई दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान शनिवार शाम यहां हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में पूर्व मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित 134 लोग सवार थे।

air india- India TV Hindi
air india

गया: नई दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान शनिवार शाम यहां हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में पूर्व मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित 134 लोग सवार थे। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद तेल रिसाव के कारण इसे उतारा गया।

हवाई अड्डा के निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि वाराणसी होकर नई दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया के विमान (AI 433) ने शाम चार बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी जिसमें 127 यात्री और क्रू के सात सदस्य सवार थे।

उन्होंने कहा कि ए 320 विमान दस मिनट तक हवा में रहने के बाद हवाई अड्डे पर लौट आया क्योंकि तेल रिसाव के कारण इसका लैंडिंग गियर ठीक से काम नहीं कर रहा था जिससे पायलट ने आपात स्थिति में उतारने का आग्रह किया।

Latest India News