1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिए में स्पार्किंग, 5 यात्री घायल

एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिए में स्पार्किंग, 5 यात्री घायल

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से आपात स्थिति में उतरा और फिर उसके एक पहिए में आग लग गई जिसकी वजह से बाहर निकलते

एयर इंडिया के विमान की...- India TV Hindi
एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 5 यात्री घायल

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी की वजह से आपात स्थिति में उतरा और फिर उसके एक पहिए में आग लग गई जिसकी वजह से बाहर निकलते समय पांच यात्री मामूली तौर पर घायल हो गए। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान में 159 यात्री थे।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की वाराणसी से दिल्ली आ रही उड़ान AI 405 को सात बज कर करीब 16 मिनट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा क्योंकि इसके पायलट ने हाइड्रोलिक प्रणाली के काम न करने की सूचना दी थी। विमान के उतरने के बाद इसके एक पहिए में आग देखी गई जिसे तत्काल बुझा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि उनमें से चार या पांच मामूली रूप से घायल हो गए। एयर इंडिया ने एक बयान में बताया कि सात बज कर 58 मिनट पर हुई इस घटना का कारण हाइड्रॉलिक लीक होना था। उसने दावा किया कि आग नहीं लगी थी और बाहर निकलते समय 153 यात्रियों तथा चालक दल के छह सदस्यों में से कोई घायल नहीं हुआ।

बयान के अनुसार, हाइड्रॉलिक लीक होने की वजह से विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा जिसकी वजह से विमान के अगले पहिए (नोजल व्हील) में कुछ स्पार्किंग हुई। आग नहीं लगी। बयान के अनुसार, विमान रनवे 27 पर उतरा और उसे क्लियर कर दिया गया है। सभी यात्रियों को रात्रि का भोजन मुहैया कराया गया और उनका ध्यान रखा जा रहा है।

Latest India News