1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के विमान के पहिये की हवा निकली, यात्री सुरक्षित, हादसा टला

एयर इंडिया के विमान के पहिये की हवा निकली, यात्री सुरक्षित, हादसा टला

एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल उड़ान के आज सुबह यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमान के पहिये की हवा निकल जाने से हादसा टल गया।

air india- India TV Hindi
air india

भोपाल: एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल उड़ान के आज सुबह यहां राजाभोज हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमान के पहिये की हवा निकल जाने से हादसा टल गया। विमान में सवार लगभग 75 यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक पी कुजूर ने बताया कि एयर इंडिया की दिल्ली से भोपाल आई उड़ान एआई 435 के विमान के एक पहिये के आज सुबह हवाई अड्डे पर उतरने के बाद हवाई पट्टी पर चलने के दौरान हवा निकल गई। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि एआई उड़ान संख्या 435 आज सुबह अपने निर्धारित समय पर 7.20 बजे हवाईअड्डे पर उतरी और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विमान 30 मिनट बाद वापस दिल्ली के लिये उड़ान भरने वाला था। लेकिन अब इसे शाम करीब 5 बजे वापस दिल्ली रवाना किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से विमान का पहिया दोपहर 3.15 बजे विमान से आने की संभावना है। इसके बाद विमान में पहिये को लगा कर इसे शाम 5 बजे रवाना किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि करीब 80 यात्रियों को दिल्ली से दोहपर 3.15 बजे आने और उसके थोड़ी देर बाद वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान में समायोजित किया जा सकेगा।कुजूर ने कहा कि विमान के पहिये की हवा निकलने की घटना की जांच का निर्णय महानिदेशक, भारतीय विमानतल प्राधिकरण द्वारा लिया जायेगा।

Latest India News