1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रद्धांजलि देने व्‍हील चेयर से उठ खड़े हुए एयर मार्शल अर्जन सिंह

श्रद्धांजलि देने व्‍हील चेयर से उठ खड़े हुए एयर मार्शल अर्जन सिंह

नई दिल्‍ली: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी। व्हील चेयर पर बैठे अर्जन सिंह (96) ने पालम हवाईअड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव

श्रद्धांजलि देने...- India TV Hindi
श्रद्धांजलि देने व्‍हील चेयर से उठे एयर मार्शल अर्जन सिंह

नई दिल्‍ली: भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल अर्जन सिंह ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी।

व्हील चेयर पर बैठे अर्जन सिंह (96) ने पालम हवाईअड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की।

कलाम का पार्थिव शरीर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के विमान सी-130 सुपर हरक्यूलिस से शिलांग से पालम हवाईअड्डे पर लाया गया था।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने कलाम को श्रद्धांजलि दी।

Latest India News