1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजीत डोभाल ने पूर्व पाक तानाशाह को इस तरह दिया जवाब

अजीत डोभाल ने पूर्व पाक तानाशाह को इस तरह दिया जवाब

नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को समर्थन और ट्रेनिंग देने के परवेज मुशर्रफ के कबूलनामे पर भारतीय NSA अजीत दोभाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डोभाल ने कहा कि, "जैसे हीरो होंगे वैसे ही जनता

डोभाल ने पूर्व पाक...- India TV Hindi
डोभाल ने पूर्व पाक तानाशाह को इस तरह दिया जवाब

नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को समर्थन और ट्रेनिंग देने के परवेज मुशर्रफ के कबूलनामे पर भारतीय NSA अजीत दोभाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डोभाल ने कहा कि, "जैसे हीरो होंगे वैसे ही जनता होगी।"

इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने ये स्वीकार किया था कि, पाकिस्तान ने कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1990 के दशक में लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को समर्थन और प्रशिक्षण दिया था।

मुशर्रफ ने क्या कहा था:

मुशर्रफ ने रविवार को दुनिया न्यूज को दिये साक्षात्कार में कहा, ओसामा हमारा हीरो था, जवाहिरी हमारा हीरो था। तब माहौल अलग था और अब माहौल बदल गया है। जो हीरो थे, वो विलेन बन गए। हमें लगता था कि ये मुजाहिदीन हैं जो इंडियन आर्मी से लड़ेंगे।

NSA की पाकिस्तान को चेतावनी:

जिहादी आतंकवाद को दक्षिण एशिया के लिए समान खतरा बताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को गुप्त गतिविधियां संचालित नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश की बहुत अदूरदर्शी रणनीति है।

डोभाल के अनुसार पाकिस्तान ने कभी नहीं समझा कि अगर वह भारत और बाकी दक्षिण एशियाई देशों के साथ काम करता है तो उसकी आर्थिक तरक्की और स्थिरता के लिए यह लाभकारी और अत्यधिक प्रभावशाली होगा।

अगली स्लाइड में देखें कौन से पाकिस्तान के हीरो हैं भारत के दुश्मन...

Latest India News