1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी हमले में शहीद जवानों के परिजन को 20-20 लाख की सहायता

उरी हमले में शहीद जवानों के परिजन को 20-20 लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सूबे के चार जवानों के परिजन को आज 20-20 लाख रपये की सहायता देने का ऐलान किया।

akhilesh yadav announces rs 20 lakh compensation to martyrs...- India TV Hindi
akhilesh yadav announces rs 20 lakh compensation to martyrs of uri terror attack

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सूबे के चार जवानों के परिजन को आज 20-20 लाख रपये की सहायता देने का ऐलान किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने उरी में सेना के बेस पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सूबे के चार जवानों के परिजन को 20-20 लाख रपये की सहायता देने की घोषणा की है।

मालूम हो कि उरी स्थित सेना के बेस पर कल हुए फिदायी हमले में कुल 17 जवान शहीद हुए थे। उनमें सबसे ज्यादा चार उत्तर प्रदेश के थे, जबकि बिहार तथा महाराष्ट्र के तीन-तीन, बंगाल, झारखण्ड तथा जम्मू-कश्मीर के दो-दो और राजस्थान का एक जवान शामिल है।

Latest India News