1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत सरकार की वेबसाइट को अलकायदा ने किया हैक

भारत सरकार की वेबसाइट को अलकायदा ने किया हैक

आतंकी संगठन अलकायदा ने मंगलवार को भारत सरकार के रेलनेट पेज की वेबसाइट को हैक कर जहर उगला। रेलनेट पेज की माइक्रोसाइट को हैक कर भड़काऊ शब्द लिखे। रेलसेल की ये बेवसाइट सेंट्रल रेलवे के कार्मिक विभाग की भुसावल डिवीज़न से जुड़ा है।

website hack- India TV Hindi
website hack

नई दिल्ली: आतंकी संगठन अलकायदा ने मंगलवार को भारत सरकार के रेलनेट पेज की वेबसाइट को हैक कर जहर उगला। रेलनेट पेज की माइक्रोसाइट को हैक कर भड़काऊ शब्द लिखे। रेलसेल की ये बेवसाइट सेंट्रल रेलवे के कार्मिक विभाग की भुसावल डिवीज़न से जुड़ा है।

अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा ने भारत सरकार की वेबसाइट को हैक कर भड़काऊ संदेश अपलोड कर दिए। संदेश में भारतीयों को भड़काने का काम किया गया। संदेश में अलकायदा ने लिखा कि 'क्या दिल्ली की ज़मीन ने शाह मुहादित देहलवी को जन्म नहीं दिया जो एक बार फिर भारत के मुस्लिमों को जिहाद के भूले हुए सबक सिखाएगा।

सेंट्रल रेलवे के कार्मिक विभाग की भुसावल डिवीज़न के हैक किए गए पेज को दक्षिण एशिया के अलकायदा चीफ मौलाना आसिम उमर के संदेश से बदल दिया गया। अलकायदा ने अपने भड़काऊ संदेश के जरिए भारत में मुस्लिमों को 'जिहाद' को अपनाने के लिए प्रोतसाहित किया गया। साथ ही अमेरिका अन्य साथी देशों को हराने का संदेश दिया।

आसिम उमर उत्तर प्रदेश के संबल जिले का रहने वाला है और पिछले साल इंडियान सब कांटिनेंनट में अलकायदा चीफ नियुक्त किया गया है।

वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलते ही फौरन इस संदेश को हटाकर साइट को ठीक कर दिया गया।

Latest India News