1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'वीडियो में दिखा अलकायदा आतंकवादी हमारा बेटा'

'वीडियो में दिखा अलकायदा आतंकवादी हमारा बेटा'

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के एक परिवार ने इस बात की पुष्टि की है पाकिस्तान के वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा आतंकवादी उनका बेटा था। अनंतनाग जिले के नागाम गांव के एक

'वीडियो में दिखा...- India TV Hindi
'वीडियो में दिखा अलकायदा आतंकवादी हमारा बेटा'

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के एक परिवार ने इस बात की पुष्टि की है पाकिस्तान के वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा आतंकवादी उनका बेटा था। अनंतनाग जिले के नागाम गांव के एक परिवार के मुताबिक, अलकायदा के प्रचार विभाग द्वारा जारी वीडियो में दिखा अलकायदा का आतंकवादी उनका बेटा मुहम्मद अशरफ डार है।

डार के भाई नजीर अहमद ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि अलकायदा की मीडिया शाखा अस्सहाब द्वारा पिछले सप्ताह जारी वीडियो में दिखा शख्स उनका भाई मुहम्मद अशरफ है।

अलकायदा का यह आतंकवादी पांच जनवरी, 2015 को उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। अलकायदा ने बाद में एक वीडियो जारी किया, जिसमें अशरफ डार को समूह में अन्य आतंकवादियों के साथ बात करते देखा जा सकता है।

वीडियो में कहा गया है कि यह नया सदस्य कश्मीर के इस्लामाबाद क्षेत्र का है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले को कश्मीर घाटी में इस्लामाबाद भी कहा जाता है।

अशरफ के पिता गुलाम अहमद डार ने कहा कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने परिवार से संपर्क कर उन्हें यह वीडियो दिखाया था। परिवार ने पुष्टि की कि डार ने 2001 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जा कर हिजबुल मुजाहिदीन के लड़ाके के रूप में प्रशिक्षण लिया था। उस समय अशरफ की उम्र 15 वर्ष थी।

डार के भाई ने कहा, "वह दिसंबर 2014 तक फोन पर हमसे बात कर परिवार का हालचाल पूछता रहता था।"

Latest India News