चंडीगढ़: जम्मू-कश्मीर में उरी में सेना के एक शिविर पर आतंकी हमले के बाद पंजाब के सीमावर्ती जिलों- पठानकोट और गुरदासपुर में अलर्ट जारी किया गया है। उरी में हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों को भी मार गिराया है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पुलिस ने कहा कि पठानकोट एयरफोर्स बेस सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों के निकट सख्त निगरानी बरती जा रही है। इस साल की शुरुआत में भारत-पाक सीमा के निकट इसी बेस पर आतंकियों ने हमला किया था।
पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कौशल ने आज कहा, उरी में आतंकी हमले के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों- पठानकोट और गुरदासपुर में अलर्ट जारी किया गया है। शहर में और इसके आसपास संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और जम्मू से आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, पठानकोट एयरफोर्स बेस के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कौशल ने कहा, हमने असामाजिक तत्वों पर अंकुश रखने के लिए शहर में और इसके बाहरी हिस्सों में पुलिस नाकों की संख्या भी बढ़ा दी है।
Latest India News