नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नगलिया मेव में एक महिला ने बुधवार को असामान्य बच्चे को जन्म दिया। नवजात की असामान्य शक्ल को लेकर कौतुहल मचा रहा। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। नवजात की शक्ल अजीब थी। आंखे ऊपर की ओर उभरी हुई थीं। इसकी भनक जब गांव में फैली तो नर्सिंग होम पर ग्रामीणों का तांता लग गया, हालांकि कुछ घंटे बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों में बालीवुड फिल्म 'कोई मिल गया' के एलियन 'जादू' से नवजात की शक्ल मिलने की चर्चा रही।
बच्चे के परिजन सिहाली गौसाई गांव के रहने वाले हैं। प्रसव पीड़ा के बाद बच्चे की मां को नगलिया मेव गांव के साईं नर्सिंग होम लाया गया था। इसके बाद अजीब शक्ल वाले बच्चे का जन्म हुआ। उसे देखने के लिए भीड़ जुटी और कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। अजीबो-गरीब शक्ल के शिशु की जन्म को लेकर नर्सिंग होम में स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। जगह-जगह लोग इसकी चर्चा कर रहे थे, कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ। शिशु का सिर विकसित नहीं हो सका, उसकी आंखें बाहर की ओर उभरी हुईं थीं और साइज में भी बड़ी थीं, हालांकि आंखों पर पलकें थीं, आंखों के ऊपर का हिस्सा नहीं था।
नवजात एक एलियन की तरह दिख रहा था, ऐसे बच्चों का पैदा होना गर्भवती महिला में खानपान की कमी के कारण होता है। इतना ही नहीं ऐसे बच्चे के गर्भ में होने से महिला की जान पर भी बन सकती है। इससे बचने के लिए परिवार वालों को महिलाओं का गर्भधारण के समय कई बार चेकअप कराना चाहिए।
Latest India News