नई दिल्ली: चेन्नई बाढ़ का सिविल सेवा परीक्षार्थियों पर असर न पड़े इसके लिए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री के खत लिखकर मांग की है कि वो सिविल सेवा की परीक्षाओं को दो महीने के लिए स्थगित कर दें क्योंकि बाढ़ की वजह से तमिलनाडु के परीक्षार्थियों पर बुरा असर पड़ा है। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने 18 से 23 दिसंबर के दौरान 2015 की मुख्य परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि चेन्नई में आई भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था। साथ ही साथ कुछ इलाकों की बिजली भी कुछ दिन के लिए गुल रही जिसके कारण यूपीएससी परीक्षार्थियों को तैयारियों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यूपीएससी देशभर के 23 केंद्रों में 18 से 23 दिसंबर तक मुख्य परीक्षाएं आयोजित करवा रहा है। आपको बता दें कि सिविल सेवा की परीक्षाएं देशभर में तीन स्तरों पर आयोजित करवाई जाती हैं। प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इस परीक्षा में चयनित होने के बाद आपको भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा में अपनी सेवा देने का मौका मिलता है। इस साल करीब 15,000 परीक्षार्थियों ने प्री परीक्षा को क्वालीफाई किया है, जिसके परिणाम बीते 12 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। आज हम आपको यूपीएससी परीक्षाओं से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात बताने की कोशिश करेंगे। समझिए एक आईएएस बनने के लिए आपको कितनी परीक्षाओं से होकर गुजरना होता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें एक IAS बनने के लिए कितनी परीक्षाएं देनी होती हैं
Latest India News