1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यहां करते हैं सभी भाई एक ही युवती से शादी

यहां करते हैं सभी भाई एक ही युवती से शादी

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र मे एक युवती के साथ सभी सगे भाई एक साथ शादी रचाते है। यहां रहने वाले लोग इस रिति-रिवाज को महाभारत के पांडवों से जोड़ते हैं। युवती का

marriage- India TV Hindi
marriage

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र मे एक युवती के साथ सभी सगे भाई एक साथ शादी रचाते है। यहां रहने वाले लोग इस रिति-रिवाज को महाभारत के पांडवों से जोड़ते हैं। युवती का विवाह होने के बाद एक ही परिवार के साथ एक ही घर में साथ रहते हैं। अगर किसी महिला के किसी भी पति का मौत हो जाती है तो महिला को दुख नहीं मनाने दिया जाता है। क्योंकि युवती के बाकी पति उसके साथ ही रहते हैं।

टोपी पर निर्भर करती है परंपरा

विवाह के बाद की परंपरा एक टोपी पर निर्भर करती है। किसी परिवार में अगर 5 भाई है और सभी का विवाह एक ही महिला से हुआ है तो कोई अगर अपनी पत्नी के साथ होता है तो वह कमरे के दरवाजे के बाहर अपनी टोपी रख देता है। भाईयों की आपस में इतनी मान मर्यादा रहती है कि जब तक टोपी दरवाजे पर रखी है तो कोई दूसरा भाई उस कमरे में नहीं जा सकता।

 

सबसे खास बात यह है कि यहां के परिवारों में महिलायें ही घर की मुखिया होती हैं। सर्दीयों के मौसम में ज्यादा तर यह लोग अपने घर में समय व्यतीत करते हैं।

Latest India News