1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तिरंगा फहराना अनिवार्य, JNU से शुरुआत

हर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तिरंगा फहराना अनिवार्य, JNU से शुरुआत

नई दिल्ली: देश की प्रतष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने का आदेश दिया है। तिरंगा सबसे पहले जेएनयू में

indian flag- India TV Hindi
indian flag

नई दिल्ली: देश की प्रतष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में उठे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने देश की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने का आदेश दिया है। तिरंगा सबसे पहले जेएनयू में लगाया जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात का फैसला लिया गया।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आदेश दिया है कि सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज मजबूत और एकजूट भारत के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए अपने परिसरों में 207 फुट उंचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगी। छात्रों में देशभक्ति जगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि ऐसा झंडा सबसे पहले दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में ही लगाया जाएगा।

देखे वीडियो-

Latest India News