A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीमा कोरेगांव: न्‍यायिक हिरासत में भेजे गए सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वेरनॉन गोन्‍साल्विस

भीमा कोरेगांव: न्‍यायिक हिरासत में भेजे गए सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वेरनॉन गोन्‍साल्विस

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में तीनों आरोपियों को पुणे की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले अदालत ने आरोपी सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वेरनॉन गोन्साल्विस को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

<p>bhima koregaon case</p>- India TV Hindi
bhima koregaon case

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में तीनों आरोपियों को पुणे की एक अदालत ने न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले अदालत ने आरोपी सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वेरनॉन गोन्‍साल्विस को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

आज हुई सुनवाई के दौरान तीन आरोपियों में से एक अरुण फेरेरिया ने हिरासत के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। फरेरिया ने कहा कि हिरासत के दौरान पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्‍हें 8 से 10 थप्‍पड़ मारे गए। जिसके चलते उन्‍हें 5 नवंबर को अस्‍पताल भी ले जाया गया। 

Latest India News