1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहबाद कांग्रेस नेताओं ने की PK से मुलाकात, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

इलाहबाद कांग्रेस नेताओं ने की PK से मुलाकात, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए गुरूवार को इलाहाबाद मंडल के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

pk- India TV Hindi
pk

लखनऊ: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं। राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए गुरूवार को इलाहाबाद मंडल के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में इलाहाबाद मंडल के तहत आने वाले जिलों के कांग्रेसजनों से अलग-अलग बैठकें कर संगठन को मजबूत बनाने एवं 2017 के चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया एवं कांग्रेसजनों से सुझाव लिये गए।

उल्लेखनीय है कि 10 मई को जिलाअध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक के बाद 11 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वाराणसी मंडल के तीन जिलों वाराणसी, जौनपुर एवं चन्दौली के कांग्रेसजनों की बैठक सम्पन्न हो चुकी है।

उसी बैठक के क्रम में आज इलाहाबाद मंडल के इलाहाबाद, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर जिलों के कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रशान्त किशोर, पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। खत्री ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को न्याय पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर संगठन को खड़ा करना है। उन्होंने फिर स्पष्ट किया कि इस बार चुनाव में प्रत्याशियों का चयन कांग्रेसजन के बीच से ही किया जायेगा।

Latest India News