1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में गैर कानूनी रेत खनन माफिया पर कार्रवाई का निर्देश

गाजियाबाद में गैर कानूनी रेत खनन माफिया पर कार्रवाई का निर्देश

इलाहाबाद: गाजियाबाद में कथित रेत खनन माफिया पर चिंता जताते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मामले की जांच कराने तथा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के दोषी लोगों

गैर कानूनी रेत खनन...- India TV Hindi
गैर कानूनी रेत खनन माफिया पर कार्रवाई का निर्देश

इलाहाबाद: गाजियाबाद में कथित रेत खनन माफिया पर चिंता जताते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मामले की जांच कराने तथा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति अरूण टंडन एवं न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल की अवकाशकालीन पीठ ने यह निर्देश वैभव एवं अन्य द्वारा दायर जनहित याचिका पर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया कि गाजियाबाद में गैर कानूनी खनन चल रहा है तथा अधिकारियों ने रेत खनन माफिया के साथ सांठगांठ कर रखी है। पीठ ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई पर एक निजी हलफनामा पेश करें।

Latest India News