1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काशी के विकास के नाम पर मोदी निल बटे सन्नाटा: अमर सिंह

काशी के विकास के नाम पर मोदी निल बटे सन्नाटा: अमर सिंह

सावन के पहले दिन सपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह, फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा और डिंपल कपाड़िया के साथ बुधवार सुबह मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और उनके दरबार में माथा टेका।

Amar Singh- India TV Hindi
Amar Singh

मिजार्पुर: सावन के पहले दिन सपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह, फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा और डिंपल कपाड़िया के साथ बुधवार सुबह मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और उनके दरबार में माथा टेका।

इस दौरान अमर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मां की मेरे और मेरे परिवार पर बड़ी कृपा है। वह राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मन्नत मांगी कि वह देश के लिए कुछ कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने काशी के अस्सी घाट को सुंदर बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक वहां 80 पत्थर भी नहीं रखा गया है। काशी के विकास के नाम पर मोदी निल बटे सन्नाटा हैं। भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि.. तो मैं मां काली से प्रार्थना करूंगा कि योगी चुनाव हार जाएं।

Latest India News