1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा बहाल, अब तक 1.27 लाख लोगों ने किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा बहाल, अब तक 1.27 लाख लोगों ने किए दर्शन

जम्मू: दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर से शुरू हो गई। शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो दिनों

amarnath yatra- India TV Hindi
amarnath yatra

जम्मू: दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर से शुरू हो गई। शनिवार को श्रद्धालुओं का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद शनिवार से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हुई। यात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए शाम 4.30 बजे रवाना हुआ।"

अधिकारी ने कहा, "यात्रियों के वाहनों का काफिला सुरक्षा बलों के अनुरक्षण में रवाना हुआ है।"  श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक 1.27 लाख श्रद्धालु 3 हजार 888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा में जाकर बाबा बर्फानी का दर्शन कर चुके हैं।

उस अधिकारी ने कहा कि बाल टाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों पर सभी यात्री सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से यात्रियों की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। 48 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई को शुरू हुई थी और 17 अगस्त तक चलेगी। इस साल सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी इसी दौरान पड़ रहा है।

गौरतलब है कि दो जुलाई से अभी तक लाखों तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की। घाटी में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Latest India News