जम्मू: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 47 श्रद्धालुओं का जत्था आज दक्षिण कश्मीर की हिमालय श्रृंखला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। अब तक 3,41,983 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 48 पुरूष, आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है । श्रद्धालुओं का यह जत्था एक बस के जरिए भगवती नगर आधार शिविर से यहां से सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुआ।
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए श्रद्धालु आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे।
आज के इस जत्थे के साथ जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए कम से कम 48,099 श्रद्धालु अब तक रवाना हुए हैं।
Latest India News