1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus:इस साल नहीं होगा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Coronavirus:इस साल नहीं होगा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप की वजह से इस वर्ष अमरनाथ यात्रा का आयोजन स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया।

Coronavirus:इस साल नहीं होगा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु- India TV Hindi
Coronavirus:इस साल नहीं होगा अमरनाथ यात्रा का आयोजन, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप की वजह से इस वर्ष अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) का आयोजन स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया। लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड की बैठक हुई जिसमें यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कोरोना वायरस महमारी के बाद उपजे हालात को देखते हुए अंतत इस बैठक में एकमत से यह फैसला लिया गया कि वर्ष 2020 में आयोजित होनेवाली यात्रा स्थगित कर दी जाए। हालांकि बैठक में यह तय किया गया कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा प्रदान करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने आज यहां राजभवन में आयोजित 38 वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर घाटी में 77 रेज जोन हैं, जो यात्रा मार्ग में आते हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण इन इलाकों में लंगर बनाना, चिकित्सा सुविधा, शिविर स्थापना, सामग्री जुटाना, बर्फ हटाना आदि काम संभव नहीं है। वहीं केंद्र सरकार ने भी लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है। बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि तमाम स्थितियों का आकलन करते हुए यात्रा जारी रखने का फैसला विवेकपूर्ण नहीं होगा। इसलिए वर्ष 2020 की यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

Latest India News

Related Video