1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हिंसा: कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

कश्मीर हिंसा: कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना

सुरक्षा बलों की निगरानी में मंगलवार को जम्मू से अमरनाथ मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया।

amarnath yatra- India TV Hindi
Image Source : PTI amarnath yatra

 जम्मू: सुरक्षा बलों की निगरानी में मंगलवार को जम्मू से अमरनाथ मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने से कहा, "जम्मू शहर के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा बलों की निगरानी में लगभग शाम 4.20 बजे 150 बसों में तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना किया गया।"

ये भी पढ़े- अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु, जानिए इस पवित्र गुफा के बारे में रोचक तथ्य

उन्होंने कहा, "सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 300 बसों में घाटी के लिए तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया।"

गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को शुक्रवार शाम मुठभेड़ में मार गिराने के बाद, सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष के चलते घाटी में कानून-व्यवस्था चरमरा गई, जिसके चलते अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई।

अधिकारी ने कहा, "सभी तीर्थयात्री यात्रा के लिए पहले ही सुरक्षित पहुंच चुके हैं।"

वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने कहा कि अबतक 1,35,000 से अधिक तीर्थयात्री पहले ही भगवान शिव को समर्पित मंदिर में 'दर्शन' करने पहुंच चुके हैं।

Latest India News