1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हिंसा के बाद तीसरे दिन शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बेस कैंपों में फंसे 23 हजार श्रद्धालु रवाना

कश्मीर हिंसा के बाद तीसरे दिन शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बेस कैंपों में फंसे 23 हजार श्रद्धालु रवाना

श्रीनगर: भोले के भक्तों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिली। कश्मीर में हिंसा को देखते हुए जिस अमरनाथ यात्रा पर तीन दिन की रोक लगी थी, उसे आज दोबारा शुरू कर दिया गया। इस ऐलान

amarnath yatra- India TV Hindi
amarnath yatra

श्रीनगर: भोले के भक्तों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिली। कश्मीर में हिंसा को देखते हुए जिस अमरनाथ यात्रा पर तीन दिन की रोक लगी थी, उसे आज दोबारा शुरू कर दिया गया। इस ऐलान के साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकले हजारों तीर्थयात्री खुशी से झूम उठे हैं। 3 दिन बाद प्रशासन ने बेस कैंपों में फंसे करीब 23 हजार यात्रियों को रवाना किया।

3 दिन की परेशानी..अब मिलेंगे बाबा बर्फानी

बम बम भोले के ये जयकारे भोलेनाथ तक पहुंच गए। इंतजार करते तीर्थयात्रियों को अमरनाथ धाम जाने की इजाजत मिल गई लेकिन आधे रास्ते में तीन दिनों का इंतजार बड़ा भारी गुजरा। कोई जमीन पर पड़े पड़े करवटें बदल रहा था, कोई यूं ही बैठे बैठे ऊंघ रहा था, तो कोई अखबार के पन्ने पलट रहा था। इस उम्मीद में कोई राहत की खबर मिल जाए लेकिन न वक्त काटे कटता था और न कोई खुशखबरी मिलती थी।

तीन दिन करने को कुछ नहीं सिर्फ और सिर्फ इंतजार और ये इंतजार कितना लंबा होगा ये बताने वाला भी कोई न हो। यही हालत थी अमरनाथ धाम की यात्रा पर निकले लोगों की। कश्मीर में जारी तनाव लंबा खिंचने की वजह से इन यात्रियों का तनाव भी बढ़ाने लगा था। गुस्सा जाहिर कर रहे लोग तो उन खुशनसीबों में हैं जिन्हें बेस कैंपों में जगह मिल गई थी लेकिन सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी। अनुमान है कि अमरनाथ धाम के रास्ते में करीब 70 हजार यात्री फंसे हुए थे और इनमें से हजारों लोग ऐसे थे जिन्हें ढंग का ठिकाना भी नसीब नहीं है।

  • सैकड़ों लोगों को अपनी गाड़ियों और बसों में रात गुजारनी पड़ी
  • जहां यात्रियों का जमावड़ा था वहां 40 रुपए वाली कोल्ड ड्रिंक 80 रुपए में बिकी
  • डिमांड बढ़ने की वजह से 20  रुपए में बिकने वाला पानी 100 रुपए का हो गया था
  • 1000 रुपए में जो पोर्टेबल टेंट मिलते थे वो 4-5 हजार में बिक रहे थे

मुसीबत इतनी ही नहीं थी, कई जगह यात्रियों पर जानलेवा हमले भी हुए। उधमपुर में प्रदर्शनकारियों ने तीर्थयात्रियों की गाड़ियों को निशाना बनाया। पथराव की वजह से दर्जनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और कई यात्री घायल हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर बालटाल और पहलगाम से करीब 25 हजार यात्रियों को वापस लौटना पड़ा लेकिन अब दोबारा अमरनाथ यात्रा शुरू होने का बाद हजारों तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

देखिए वीडियो-

Latest India News