1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 अमरनाथ यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या 22 हुई

4 अमरनाथ यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या 22 हुई

श्रीनगर: अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे 4 अन्य तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल इस यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक

4 अमरनाथ यात्रियों की...- India TV Hindi
4 अमरनाथ यात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या 22 हुई

श्रीनगर: अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जा रहे 4 अन्य तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल इस यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या अब तक 22 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम अनंतनाग जिले में पहलगाम गुफा मार्ग में पंजतरणी में दिल्ली निवासी सतपाल गोगयाल (47) की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

पंजाब के रहने वाले 29-वर्षीय अमनदीप की पवित्र गुफा के पास हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। अधिकारियों के अनुसार मणिपुर के 60-वर्षीय राम अवतार की पंजतरणी शिविर में, जबकि महाराष्ट्र के बानु दास की बाल्टाल में हृदय गति रुकने से हो मृत्यु हो गई।

2 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। मरने वालों में क्रेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान भी शामिल है। अब तक 2.40 लाख तीर्थयात्री इस पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

इस बीच, तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को बाल्टाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर शनिवार सुबह आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गयी। गुरुवार रात को बादल फटने के बाद बाल्टाल मार्ग पर यात्रा को रोक दिया गया था।

Latest India News