A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम खराब, आज रोक दी गई अमरनाथ यात्रा

जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम खराब, आज रोक दी गई अमरनाथ यात्रा

जम्मू कश्मीर में खराब मौसम और भूस्खलन के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को खराब मौसम होने के कारण अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई।

Amarnath Yatra- India TV Hindi
Amarnath Yatra

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर में खराब मौसम और भूस्‍खलन के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को खराब मौसम होने के कारण अमरनाथ यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के कारण आज घाटी की तरफ किसी भी यात्री वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।

बता दें कि मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में 29 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी यात्री वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। करीब 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के कारण आज घाटी की ओर रुख नहीं किया जा रहा है। 

3 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने किए हैं दर्शन 

एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3,08,839 यात्री पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो स्वयंसेवियों और दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है। जिनमें से 22 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, वहीं दो लोगों की मौत दुर्घटनाओं में हुई है।

Latest India News