1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धर्मशाला में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

धर्मशाला में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक 46 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कैलीफोर्निया की रहने वाली यह महिला पहली बार भारत आई थी।

धर्मशाला में अमेरिकी...- India TV Hindi
धर्मशाला में अमेरिकी महिला से गैंगरेप, दो पर आरोप

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक 46 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि कैलीफोर्निया की रहने वाली यह महिला पहली बार भारत आई थी। जानकारी के मुताबिक इस महिला ने नशीला पदार्थ सुंधाकर रेप लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कैलीफोर्निया की रहने वाली इस महिला सैलानी ने बताया कि वो बीते मंगलवार को रात 9 बजे के आस-पास एक क्षेत्र से गुजर रही थी तभी उस पर दो लोगों ने हमला कर दिया। उसने बताया कि उन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंधा दिया और उसके बाद रेप किया। जानकारी में पता चला है कि यह महिला एक महीना पहले ही भारत आई थी। भारत आने के बाद वो कुल्लू और मनाली भी गई थी इसके बाद वो धर्मशाला आई थी। पुलिस ने बताया कि ये वारदात 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

Latest India News