A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की अशांति के लिए टुकड़े—टुकड़े गैंग जिम्मेदार, अब आया इन्हें दंड देने का वक्त: अमित शाह

दिल्ली की अशांति के लिए टुकड़े—टुकड़े गैंग जिम्मेदार, अब आया इन्हें दंड देने का वक्त: अमित शाह

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में चल रहे दंगों को गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी, इसके नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश बताया है।

<p>Amit Shah</p>- India TV Hindi
Amit Shah

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में चल रहे दंगों को गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी, इसके नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश बताया है। गृह मंत्री ने कहा कि अब इन्हें दंड देने का वक्त आ गया है। दिल्ली की जनता इन लोगों को दंड देगी। 

दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए ​अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम पर संसद में चर्चा हुई थी। इस चर्चा में कोई इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं था, सभी इस पर इधर उधर की बातें करते रहे। अब सदन से बाहर आकर हर कोई इस पर भ्रम फैला रहा है। और यही लोग दिल्ली को भी अशांत कर रहे हैं। 

Latest India News