A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आनंद महिंद्रा ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, नेचुरल फाइटर बताया

आनंद महिंद्रा ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, नेचुरल फाइटर बताया

जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी अमिताभ बच्चन के कोरोना से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

आनंद महिंद्रा ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, नेचुरल फाइटर बताया- India TV Hindi
Image Source : FILE आनंद महिंद्रा ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, नेचुरल फाइटर बताया

मुंबई: जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी अमिताभ बच्चन के कोरोना से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ है आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अमिताभ बच्चन को नेचुरल फाइटर भी बताया है। 

अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा- मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

Latest India News