A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की- India TV Hindi
Image Source : FILE प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि अमिताभ जी का कोरोना से संक्रमित होने की खबर सुनकर बहुत दुखद हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। 

 अमिताभ बच्चन ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी शनिवार को दी । उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’’ बच्चन को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी लिखा , ‘‘पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’’

Latest India News