1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IPS अमिताभ ठाकुर मनाएंगे 'मुलायम धमकी दिवस'

IPS अमिताभ ठाकुर मनाएंगे 'मुलायम धमकी दिवस'

IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें मुलायम सिंह यादव द्वारा फोन पर धमकी 10 जुलाई, 2015 को मिली थी। एक साल बाद इस 10 जुलाई को याद करते हुए वह इसे 'अन्याय दिवस' के रूप में मनाएंगे।

Amitabh Thakur- India TV Hindi
Amitabh Thakur

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा कथित तौर पर दी गई धमकी एक बार फिर चर्चा में होगी। IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्हें फोन पर धमकी 10 जुलाई, 2015 को मिली थी। एक साल बाद इस 10 जुलाई को याद करते हुए वह इसे 'अन्याय दिवस' के रूप में मनाएंगे। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया कि 10 जुलाई को मुलायम सिंह ने मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन फोन पर धमकी दी थी और उसके अगले दिन अमिताभ ने थाना हजरतगंज में इस घटना की शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया कि उसी रात उन दोनों के खिलाफ थाना गोमतीनगर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के अलावा दो दिन बाद उन्हें अचानक निलंबित कर दिया था। इसके बाद उनका पिछला एक साल कानूनी लड़ाई लड़ते बीता।

अमिताभ ने कहा कि वे इस दिन को सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के अन्याय दिवस के रूप में याद करेंगे और उपवास रखते हुए सत्ता में बैठे मदांध लोगों के लिए बुद्धि-शुद्धि हवन करेंगे।

Latest India News