1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरिंदर सिंह ने आप नेताओं की तुलना मसखरों से की

अमरिंदर सिंह ने आप नेताओं की तुलना मसखरों से की

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं की तुलना मसखरों या कामेडियनों से करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज उन पर झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाया। आम

अमरिंदर सिंह ने आप...- India TV Hindi
अमरिंदर सिंह ने आप नेताओं की तुलना मसखरों से की

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं की तुलना मसखरों या कामेडियनों से करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज उन पर झूठे सपने दिखाने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी भाजपा अकाली दल शासित पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए कमर कसती नजर आ रही है।

अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर कहा, शासन एक गंभीर काम है जिसे मसखरों एवं कामेडियनों पर नहीं छोड़ा जा सकता। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता झूठे सपने दिखा रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह पिछले कुछ समय से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ट्विटर पर लिखा था कि पंजाब में कांग्रेस की जमीनी स्थिति में किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया था कि हम अपने दम पर जन विरोधी अकाली भाजपा गठबंधन से सत्ता हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। पंजाब में दिल्ली विधान सभा चुनाव की सफलता को दोहराने की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पिछले महीने पंजाब जोड़ो नाम से एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की सदस्यता का विस्तार करना और राज्य में संगठन के ढांचे को मजबूत बनाना है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी का विस्तार कांग्रेस के लिए चिंता का सबब है और ऐसा महसूस किया जा रहा है कि पार्टी की अंदरूनी कलह का चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसको देखते हुए पार्टी की राज्य इकाई में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है ताकि चुनाव में पार्टी का एकजुट चेहरा पेश किया जा सके।

Latest India News