1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जाकिर नाइक की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

जाकिर नाइक की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

AMU ने कहा है कि विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की विचारधारा से संस्थान का कोई संबंध नहीं है।

Zakir Naik- India TV Hindi
Zakir Naik

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने कहा है कि विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की विचारधारा से संस्थान का कोई संबंध नहीं है। एएमयू के प्रवक्ता अबरार ने कहा कि नाइक जिस सलाफी विचारधारा की पैरवी करते हैं, उसका एएमयू से कभी रत्ती भर भी लेना-देना नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऐसे कट्टरपंथी विचारों का AMU में स्वागत होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। नाइक का चयन सिर्फ एक धार्मिक विद्वान के तौर पर किया गया था।

AMU के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर असमार बेग ने कहा कि जाकिर नाइक को लेकर एएमयू को विवाद में घसीटने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ''एएमयू कोर्ट में सदस्य के तौर पर नाइक का तीन साल का कार्यकाल उनके भाषणों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बताये जाने से पहले ही खत्म हो गया था। नाइक ने एएमयू के कामकाज में कभी कोई भूमिका नहीं निभायी थी।'' मालूम हो कि हाल में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक रेस्तरां पर हुए हमले के बाद सुर्खियों में आये नाइक को वर्ष 2013 में एएमयू कोर्ट में मनोनीत किया गया था।

Latest India News