नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के गुंटूर एक निर्माणाधीन मॉल की दीवार गिर गई, जिसके कारण मिट्टी में दबने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। गुंटूर में मदर टेरेसा स्टेचू के पास मॉल बनाने का काम चल रहा था तभी मॉल की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी है। एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ और पुलिस भी राहत बचाव में जुटे है। दो JCB मशीन मिटटी हटाने में मदद कर रही हैं।
सरकार ने हादसे में मृत मजदूरों के परिवारवालों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
हादसे की जगह का मुआयना करने पहुंचे मंत्री रावेला किशोर को लोगों का गुस्सा का सामना करना पड़ा। गुस्साये लोगों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड भी की। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उप मुख्यमंत्री ए चिना राजप्ना को गुंटूर पहुंचकर हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया है।
Latest India News