1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेडी टीचर से छेड़छाड़ के आरोप में आंध्र प्रदेश के मंत्री का बेटा गिरफ्तार

लेडी टीचर से छेड़छाड़ के आरोप में आंध्र प्रदेश के मंत्री का बेटा गिरफ्तार

हैदराबाद: पुलिस ने 20 वर्षीय एक अध्यापिका से दुर्व्यवहार के आरोप में आज आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के पुत्र आर. सुशील और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस

sushil babu- India TV Hindi
sushil babu

हैदराबाद: पुलिस ने 20 वर्षीय एक अध्यापिका से दुर्व्यवहार के आरोप में आज आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के पुत्र आर. सुशील और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (बंजारा हिल्स मंडल) डी. उदय कुमार रेड्डी ने बताया कि सुशील और चालक रमेश नोटिस मिलने के बाद आज सुबह पुलिस के समक्ष पेश हुए और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ कल भादंसं की धाराओं 354 (महिला के शील भंग के इरादे से महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 509 (महिला के शील भंग के इरादे से शब्दों, हावभाव या किसी कृत्य का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एमएलए का स्टिकर लगी कार ने बृहस्पतिवार की शाम उस समय उसका पीछा किया जब वह मार्ग संख्या-13 से स्कूल जा रही थी।

उसने आरोप लगाया था कि कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति (जिन्होंने शराब पी रखी थी) ने उस पर फब्तियां कसीं और कार में अंदर आने को कहा। एक व्यक्ति ने (जिसके हाथ पर टैटू था) उसे कार के अंदर खींचने की कोशिश की। कार में खींचे जाने की कोशिश किए जाने पर महिला ने शोर मचा दिया जिससे पास में ही मौजूद उसका पति तथा कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए तथा सुशील और रमेश की पिटाई कर दी।

शुक्रवार को महिला ने मंत्री के बेटे के फोटो की पहचान करते हुए दावा किया कि उसी व्यक्ति ने हाथ पकड़कर उसे कार के अंदर खींचने की कोशिश की थी। सुशील ने जहां यह दावा किया कि वह निर्दोष है और मामला राजनीति से प्रेरित है, वहीं उसके पिता ने कहा कि पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा और वह मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

Latest India News