गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अस्पताल की लापरवाही से ICU में भर्ती 9 दिन के मासूम को चूहों ने कुतर डाला। चूहों ने उसके सीने में कुतर कर छेद कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले शिकायत के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था।
18 जुलाई को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था। 20 जुलाई को सर्जरी के बाद इसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
2 दिन पहले भी चूहे ने बच्चे के पैर को कुतरा था। शिकायत करने पर प्रशाशन ने कार्रवाई के नाम पर ICU में चूहेदानी रख दी थी। अस्पताल में मौजूद लोगों को उस वक्त इसकी भनक तक नहीं लगी, किसी ने नहीं देखा कि कैसे चूहे एक दुधमुंहे बच्चे की जान ले रहे हैं।
अस्पताल सुपरिटेंडेंट ने कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए है। आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर ने अस्पताल से रिपोर्ट भी तलब की है।
Latest India News