नई दिल्ली: गुरुवार का दिन यू तो सामान्य दिन ही था, लेकिन कुछ तो खास था इस दिन जिसने देश के तमाम आलसियों को सुबह 6 बजे उठने के लिए प्रेरित कर दिया। अब आप कहेंगे कि भला ऐसा क्या खास था कि नाइट शिफ्ट में थककर आए लोग भी तड़के छह बजे उठ गए। दरअसल आज दुनिया का सबसे सस्ते स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री शुरु होनी थी, लेकिन अफसोस तकनीक ने धोखा दे दिया। क्या पता था कि सस्ता फोन लेने की आपाधापी में सिर्फ हम अकेले ही नहीं बल्कि करोड़ों लोग अपनी आंखे मलकर कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठ चुके हैं। हाल वही हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। करोड़ों दिल टूट गए। कुछ मन उदास हुए तो कुछ के चेहरे लटक गए मानों उनके हाथ से बहुत कुछ छिन गया हो। ये भाव ट्विटर पर साफ-तौर पर देखे जा सकते हैं। जरा देखिए और पढ़िए कि Freedom251 ने लोगों का क्या हाल किया।