A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं रहे केंद्रीय मंत्री अनिल माधव, PM मोदी ने जताया शोक

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री अनिल माधव, PM मोदी ने जताया शोक

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। अनिल माधव दवे 61 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि वह लंबे वक्त से बीमार थे और एम्स में उन्हें भर्ती करवाया गया था।

anil madhav- India TV Hindi
anil madhav

नई दिल्ली: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माध दवे का आज सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। अनिल माधव दवे 61 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि वह लंबे वक्त से बीमार थे और एम्स में उन्हें भर्ती करवाया गया था। दवे 5 जुलाई 2016 को केंद्रीय मंत्री बने थे, वह मध्यप्रदेश बीजेपी का जाने माने चेहरे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था, उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था। उनका निधन मेरा निजी नुकसान है। उन्हें लोग जुझारू लोक सेवक के तौर पर याद रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वह काफी जुझारू थे।

Latest India News