1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ASEM सम्मेलन मेंहिस्सा लेने के बाद अंसारी स्वेदश लौटे

ASEM सम्मेलन मेंहिस्सा लेने के बाद अंसारी स्वेदश लौटे

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मंगोलिया से स्वदेश लौट आए जहां उन्होंने 11वें एशिया-यूरोप बैठक शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी और क्षेत्र के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की थीं।

hamid ansari- India TV Hindi
hamid ansari

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मंगोलिया से स्वदेश लौट आए जहां उन्होंने 11वें एशिया-यूरोप बैठक शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी और क्षेत्र के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें की थीं।

यात्रा के दौरान, अंसारी प्लेनरी सेंसशन ऑन प्रोमोशन ASEM पार्टनरशिप फॉर ग्रेटर कनेक्टिविटी के प्रमुख वक्ता थे। उन्होंने आतंक के वित्तपोषकों और प्रयोजकों को अलग-थलग करने की जरूरत की जोरदार पैरवी की और नेताओं से निंदा करने से परे जाकर व्यावहारिक कार्रवाई करने की गुजारिश की।

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल 11वें एशिया यूरोप मीटिंग (ASEM) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगोलिया रवाना हुए थे। दो दिवसीय ASEM शिखर सम्मेलन का आयोजन मंगोलिया की राजधानी उलनबाटोर में हुआ। इस शिखर सम्मेलन की थीम ASEM के 20 वर्ष: संपर्क के माध्यम से भविष्य के लिए भागीदारी था।

 

Latest India News