1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सियाचिन से समुद्र तक सशस्त्र बल करेंगे योग

सियाचिन से समुद्र तक सशस्त्र बल करेंगे योग

नई दिल्ली: पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सशस्त्र बल पीछे नहीं है और उसने दुनिया के सबसे उंचे युद्ध के मैदान सियाचिन से लेकर समुद्र में स्थित युद्धपोतों पर 21 जून को योग सत्र

सियाचिन से समुद्र तक...- India TV Hindi
सियाचिन से समुद्र तक सशस्त्र बल करेंगे योग

नई दिल्ली: पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सशस्त्र बल पीछे नहीं है और उसने दुनिया के सबसे उंचे युद्ध के मैदान सियाचिन से लेकर समुद्र में स्थित युद्धपोतों पर 21 जून को योग सत्र आयोजित करने की योजना बनाई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सशस्त्र बल योग दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक। उन्होंने कहा कि समुद्र तल से करीब 12 हजार फुट की उंचाई पर स्थित सियाचिन आधार शिविर में करीब 500 सैनिक इस दिवस को मनाने के लिए योग करेंगे।

नौसेना ने भी योग दिवस मनाने की योजना बनाई है और समुद में योग करना तय किया है।
अधिकारी ने कहा, योग सत्र हमारे सभी जहाजों और प्रतिष्ठानों में आयोजित किये जायेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जैसे हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं, उसी तरह से हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनायेंगे।

पश्चिम में भूमध्यसागर से लेकर पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित भारतीय नौसेना की इकाईयां इस समारोह में हिस्सा लेंगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भारत 191 देशों की अगुवाई करेगा और इस समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा राजपथ पर आयोजित वृहद समारोह होगा, जिसमें सशस्त्र बल, एनसीसी कैडेट और सरकारी अधिकारी योग के विविध आसन करेंगे।

Latest India News