1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों का हंदवाड़ा में सेना के कैंप पर हमला, आतंकियों की तलाश जारी

आतंकियों का हंदवाड़ा में सेना के कैंप पर हमला, आतंकियों की तलाश जारी

ख़बर है कि जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर एक बार फिर आतंकवादियोम ने हमला किया है। इस बार आतंकियों का निशाना हंदवाड़ा में 30 राष्ट्रीय राइफल कैंप बना है। बुधवार सुबह करीबन छह बजकर

Handwara- India TV Hindi
Handwara

ख़बर है कि जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर एक बार फिर आतंकवादियोम ने हमला किया है। इस बार आतंकियों का निशाना हंदवाड़ा में 30 राष्ट्रीय राइफल कैंप बना है।

एक सैनिक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज सुबह करीबन साढ़े पांच बजे हंदवाड़ा के लंगेट में आर्मी कैंप के बाहर गोलीबारी की। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की जो 15-20 मिनट तक चली। 

करीब साढ़े छह बजे तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने फिर गोलीबारी की। । इस हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं। सेना ने आसपास के क्षेत्रों को घेर लिया है।

इसके पहले आतंकियों ने उड़ी और बारामूला में हमले किेए थे। उड़ी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे। 

हंदवाड़ा में हमले में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Latest India News