1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचेंगे आर्मी चीफ जनरल सुहाग

आज कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचेंगे आर्मी चीफ जनरल सुहाग

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग हिंसाग्रस्त कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को श्रीनगर पहुंचाने वाले हैं।

Dalbir Singh Suhag- India TV Hindi
Dalbir Singh Suhag

श्रीनगर: भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग हिंसाग्रस्त कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को श्रीनगर पहुंचाने वाले हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि वह सी उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस.हुडा सहित घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल, एस.के.दुआ, जीओसी, 15 कॉर्प्स भी होंगे।

थल सेनाध्यक्ष (COAS) आज दोपहर नई दिल्ली लौट जाएंगे और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सीमाओं और जम्मू एवं कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति से अवगत कराएंगे। सेना ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुड क्षेत्र में गोलीबारी में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत पर खेद व्यक्त किया है।

सेना ने मामले की जांच के भी आदेश दिए हैं। इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या सैनिकों ने उग्र भीड़ से निपटने के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन किया है या नहीं।

Latest India News