1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्मी चीफ ने चीन से लगी सीमा पर सुरक्षा के हालात की समीक्षा की

आर्मी चीफ ने चीन से लगी सीमा पर सुरक्षा के हालात की समीक्षा की

आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने चीन की सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आर्मी चीफ सोमावर से ही यहां थे।

Army chief- India TV Hindi
Army chief

तेजपुर : आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने चीन की सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आर्मी चीफ सोमावर से ही यहां थे। उनके साथ पूर्वी कमान के जनरल अफसर कमांडर इन चीफ के लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी भी थे। बख्शी अगले सेना प्रमुख होंगे। 

सेना के एक बयान के मुताबिक जनरल सुहाग को कोर कमांडरों ने असम की सुरक्षा स्थिति की जानकारियां दी। सेना प्रमुख ने गजराज कोर की रक्षा तैयारी की भी समीक्षा की । गजराज कोर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात है। 

गजराज कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने सेना प्रमुख को सीमा की स्थिति पर सुरक्षा पहलुओं से अवगत कराया। सेना प्रमुख के पद के लिए बख्शी के बाद अनबू का ही नंबर आता है। 

Latest India News