A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात: सेना के 3 जवान संक्रमित, एक ही ATM से निकाले थे पैसे

गुजरात: सेना के 3 जवान संक्रमित, एक ही ATM से निकाले थे पैसे

सेना के तीन जवानों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि तीनों संक्रमित जवानों ने एक ही दिन एक ही एटीएम से पैसे निकाले थे।

Coronavirus test- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

वडोदरा. देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। गुजरात से आई एक खबर ने अब सभी को चिंता में डाल दिया है। दरअसल भारतीय सेना के तीन जवानों का टेस्ट पॉजिटिव आया है। शुरुआती जांच में यह पाया गया है कि तीनों संक्रमित जवानों ने एक ही दिन एक ही एटीएम से पैसे निकाले थे। इन तीनों के संपर्क में आए 28 लोगों को quarantine किया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी।

Latest India News