जम्मू-कश्मीर: रियासी में क्रैश हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट सुरक्षित
जम्मू-कश्मीर: रियासी में क्रैश हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट सुरक्षित
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 03, 2020 03:26 pm IST, Updated : Feb 03, 2020 06:41 pm IST
भारतीय सेना का चेतक हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के बाद जम्मू कश्मीर के रियासी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Image Source : Representative Image
जम्मू: भारतीय सेना का चेतक हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के बाद जम्मू कश्मीर के रियासी में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह नियमित अभियान पर निकले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गयी और जिले के अरनास क्षेत्र में रूडखुड इलाके में उतरते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।