श्रीनगरः भारतीय सेना ने रविवार को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर हथियाबंद घुसपैठियों की एलओसी पार करने की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों तरफ से हुई जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए हैं।
सभी बंधकों को सकुशल छुड़ा लिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक आतंकी आर्मी बेस कैंप से करीब 200 मीटर दूर थे और तीन घरों में छिपे हुए थे।
वहीं इससे पहले रविवार सुबह कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाक समर्थित आतंकियों की बड़ी खेप घुसपैठ की कोशिश में लगी थी। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली और आतंकियों की कोशिश नाकाम हो गई।
हालांकि जब सेना ने उन्हें चेताया तो वे फायरिंग करने लगे। जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनौती देने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली बारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। बता दें कि कुपवाड़ा में आतंकियों ने छठी बार हमला किया है। आतंकियों ने शनिवार को एक मोबाइल टावर पर ग्रेनेड फेंका था। इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Latest India News