मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सेना भर्ती के दौरान युवकों के कपड़े उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इस मसले पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से रिपोर्ट मांगी है। तो वहीं पटना हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सुनवाई करते हुए रक्षा सचिव से 5 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।
परीक्षा देने से पहले अजीबोगरीब फरमान
रविवार को मुजफ्फरपुर में सेना ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 1159 कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा देने पहुंचे थे जिसमें 775 कैंडिडेट जनरल ड्यूटी के लिए, 211 क्लर्क के लिए और 173 कैंडिडेट टेक्निकल के लिए परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन उन्हें पहले बड़े से मैदान में आने को कहा गया फिर आदेश जारी हुआ कि वो सिर्फ अंडरवियर में ही परीक्षा दें। शर्ट पैंट यहां तक कि बनियान भी उतार दें।
सेना की भर्ती पर कोर्ट का सवाल, कपड़े क्यों उतरवाए ?
परीक्षा के बाद जब तस्वीरें मीडिया में आम हुईं, तो हड़कंप मच गया। पटना हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए फोटो को ही पीआईएल मानकर सुनवाई शुरू कर दी और सोमवार को तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, '100 किलोमीटर तो क्या, अगर हाईकोर्ट से 500 किलोमीटर दूर भी ऐसी अमानवीय हरकत की तस्वीर दिखेगी, तो भी हाईकोर्ट उस पर जरूर संज्ञान लेगा। ये इंसान की गरिमा को उसकी मजबूरी पर संपूर्ण आत्मसमर्पण कराने जैसा है। जो और कुछ नहीं, शोषण का दूसरा रूप है।'
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-
Latest India News